रामपुर में अदालत के बाहर पत्नी ने की पति-ससुर की चप्पलों से ज़ोरदार पिटाई, Video वायरल, महिला ने सुनाई मारपीट की सच्ची दास्तान

Date:

रामपुर: रामपुर में अदालत के बाहर शुक्रवार को पति-पत्नी और ससुर के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने पति और ससुर की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरा मामला सुर्खियों में आ गया।

क्या है मामला ?

बवनपुरी खजूरिया क्षेत्र की रहने वाली महिला आशिया की शादी 2018 में खजूरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले अरशद अली खान से हुई थी। आशिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था और बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। बाद में बच्चों को भी पति ने उससे छीन लिया। इसी को लेकर आशिया ने पारिवारिक न्यायालय में गुजारा भत्ता का मुकदमा दायर किया था।

शुक्रवार को इसी मुकदमे की तारीख पर आशिया अपनी मौसी के साथ अदालत पहुंची थी। वहीं अरशद अपने पिता के साथ अदालत आया। कार्यवाही पूरी होने के बाद जब आशिया अदालत से बाहर निकली तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

पत्नी का आरोप

महिला का कहना है कि अदालत से निकलते ही पति ने उस पर हमला किया, गाली-गलौज की और ससुर के कहने पर तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर पति और ससुर ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर गुस्साई आशिया ने चप्पल निकालकर पति की पिटाई शुरू कर दी और दौड़ाते हुए जमकर मारा। इस दौरान पति का कुर्ता भी फट गया।

वीडियो वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों में से किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला को ससुर और पति पर चप्पल से हमला करते देखा जा सकता है।

महिला की गुहार

आशिया ने कहा कि वह अब इंसाफ चाहती है। उसका कहना है कि पति ने न केवल उसे घर से निकाला बल्कि उसके बच्चों से भी अलग कर दिया। महिला ने मांग की है कि उसे अपने बच्चों का खर्चा और हक दिलाया जाए। साथ ही उसने दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...