दिवाली: महिला पुलिस कर्मियों ने सजाया थाना तो वहीं एसएचओ ने भी खिलाया खाना

Date:

पूरी दुनिया में जगह जगह असत्य पर सत्य की जीत के रूप में हिंदू धर्म के मानने वाले लोग हर साल दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं। इसी तरह पूरे भारत देश में भी यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

दीपावली के इस पर्व को लोग अपने अपने परिवार के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें त्योहारों के मौक़े पर भी ड्यूटी करनी होती है और वे त्यौहार अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते। ऐसे में ये लोग अपने ऑफिस को ही परिवार समझकर त्योहारों का आनंद लेते हैं।

ऐसा ही हुआ रामपुर जनपद के थाना टांडा में जहाँ वर्दी धारियों ने दिवाली के इस मौक़े पर धूम मचा दी। हुआ कुछ यूँ कि दीपावली के अवसर पर महिला पुलिसकर्मी प्रशिक्षु के रूप में मौजूद रहे। यहां पर उन्होंने रंगोलियां के साथ ही दीपक जलाकर पूरे थाने को सजाया जिसके चलते पूरा थाना रोशनी से जगमग हो गया।

वहीं थाने के एसएचओ ने महिला पुलिस कर्मियों को इस पावन त्यौहार के मौके पर रात्रि भोज के रूप में खाना खिलाया। दीपावली के मौके पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी गदगद नजर आए।

महिला पुलिसकर्मी मनीषा नागर के मुताबिक,” मैं प्रशिक्षु हूं आरटीसी पुलिस लाइन रामपुर से और जैसे दिवाली का शुभ अवसर है तो उस पर हम टांडा थाने आए हुए हैं और यहां पर हम सभी जो प्रशिक्षु महिलाएं व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं तो हम सभी ने सजाया थाना और एसएचओ सर ने सभी को खिलाया खाना तो यहां आकर हम सबको बहुत अच्छा लगा और थाने में आकर हम लोगों को बहुत सारी जानकारी मिली कि किस तरीके से पुलिस वालों को सूचनाएं मिलती हैं, कैसे सुनवाई में देरी पड़ती है, सबके मन की बात हमें जाननी होती है सबकी सुरक्षा हमें करनी पड़ती हैं और हमें किस तरीके से शांति व्यवस्था बनाए रखना है तो यह सब हमें यहां आकर सिखाई जाती हैं बहुत अच्छा लगा हमें और बहुत कुछ सीखने को मिला।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...