Globaltoday.in | सम्भल | मुजम्मिल दानिश
यूपी के जनपद सम्भल में बदमाशों के खिलाफ चलाया जा रहा पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। संभल में आज पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई है।
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी कुख्यात गौ तस्कर सालिम घायल हुआ है, जबकि 1 गौ तस्कर फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल 25000 इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, फरार हुए गौ तस्कर की तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है।
संभल जिले के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने बताया कि पुलिस बदमाशो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत असमोली थाना इलाके के सैदपुर जस कोली में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की थी तो बाइक पर सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे।
बदमाशों के फायरिंग करते देख पुलिस ने भी बदमाशों पर शुरू कर दी पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद बदमाश से पूछताछ की तो गिरफ्तार बदमाश हयातनगर थाने का 25000 का इनामी बदमाश गैंगस्टर और गोकशी के कई मामलों में वांछित कुख्यात गौ तस्कर सालिम निकला।
कुख्यात गौ तस्कर सालिम के खिलाफ गैंगस्टर , गौकशी समेत कई संगीन मामलों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। सालिम गैंगस्टर एक्ट के मामले में काफी दिनो से वांटेड चल रहा था। फिलहाल घायल गौ तस्कर सालिम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

- पन्ना की गौशाला में अमानवीयता: मृत गोवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा

- JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

- जिलाधिकारी ने ‘श्री अन्न’ एक्सपोजर विजिट के लिए किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

- दिल्ली: PWD इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

- ईरान: होर्मुज जलडमरूमध्य देश के सम्मान और गरिमा का प्रतीक-मोजतबा खामेनेई

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

