लोक सभा में आज सांसद श्री कुँवर दानिश अली ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए देश व ख़ासतोर से पश्चिम उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी जनसंख्या के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि दूध से बनाए जा रहे उत्पादों में ख़तरनाक स्तर पर मिलावट हो रही है और सरकार सब कुछ जानते हुए भी आँखो पर पट्टी बांधे हुए है।
दानिश अली ने कहा कि जिस तरह से इस की जाँच होनी चाहिए उस तरह से नहीं हो रही है क्यूँकि भ्रष्ट अधिकारी नहीं चाहते कि यह गोरखधंधा बंद हो।
सांसद दानिश अली ने ज़ोर देकर कहा कि छोटे मिलावटखोर यूरिया और रिफ़ाइंड तेल से दूध बना रहे है और बड़े मिलावटखोर जिन में जेके कोरपोरेट घराने की गजरौला स्थित उमंग डेरी भी शामिल है, तरह तरह के ख़तरनाक केमिकल इस्तेमाल करके दूध को ज़हरीला बनाकर बेच रहे हैं।
दानिश अली ने कहा कि दूध एवं दूध उत्पादों में मिलावट का मुद्दा क्षेत्र की बहुत बड़ी जनसंख्या, ख़ासतौर से लाखों मासूम बच्चों के स्वास्थ्य के साथ जुड़ा मामला है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिये और अपराधियों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाही करनी चाहिये।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

