प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्ष 2012 से 17 तक अखिलेश यादव की सरकार में रहे ताकतवर मंत्री आजम खान पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए। चकरोड व किसानों की भूमि कबजाने से लेकर बकरी चोरी तक के मामले उन पर दर्ज हुए।
बरहाल आजम खान 2 साल से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं। इधर रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके विरुद्ध कई मामले चल रहे हैं।
इन्हीं मामलों में से बकरी चोरी व पशु चोरी के मुकदमे में पेशी के दौरान गवाहों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजम खान और अन्य मुलजिमान की शिनाख्त कराई गई।
क्या है पूरा मामला
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर के वर्तमान शहर विधायक आजम खान प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कानूनी गिरफ्त में आते चले गए। उन पर 100 से अधिक मामले दर्ज हुए।
वर्तमान समय में वह लगभग 2 साल से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद है वही उनसे जुड़े कई मुकदमो मे रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई जारी है इन्हीं में से शहर कोतवाली अंतर्गत यतीम खाने से जुड़े दो पशु चोरी के मुकदमे भी हैं जिनमें मुकदमा गवहान द्वारा अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल में बंद आजम खान की शिनाख्त कराई गई जबकि इसी मामले में जमानत पर रिहा हो चुके अन्य आरोपियों की कोर्ट में हाजिरी के समय इसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाया गया।
सरकारी वकील अरुण प्रकाश सक्सेना के मुताबिक एमपी एमएलए कोर्ट सेक्शन रामपुर के समक्ष दो मामले विचाराधीन थे जिसमें साक्ष्य के लिए गवाह तलब किए गए थे। दोनों मामले यतीन खाने से संबंधित प्रकरण में गवाह पेश हुए दोनों गवाहों ने अपने मुकदमों में जो एफ.आई.आर लिखाई है उसका समर्थन करते हुए बयान किया, मुलजीमान की शिनाख्त की और यह भी बताया कि उनके जो मकान तोड़े गए उस स्थान पर मोहम्मद आजम खान के कहने पर लोगों ने मकान तोड़े थे और उस जगह उनका आरपीएस स्कूल बनाया गया है। उनके मकान उनके परिवार और उनके जानवर वहां बनते थे वहां पर जानवर खोल दिए गए थे जिनमें से बाद में पुलिस ने रिकवरी करके कुछ जानवर बरामद भी किए थे। वादी मुकदमा ने बताया है कि घटना के समय कौन-कौन लोग मौके पर फोर्स के साथ और भीड़ के साथ आए थे, बुलडोजर के साथ आए थे, उन्होंने मकान तोड़े और घटना से 2 दिन पहले मोहम्मद आजम खान वहां मौके का मुआयना करके गए थे। उन्होंने कहा था यह जगह मुझे खाली चाहिए, मुझे स्कूल बनाने हैं। जी जो मुलजिम जेल में है उनकी शिनाख्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के थ्रू हुई और बाकी मुलजिम जो जमानत पर रिहा हैं वह हाजिर अदालत आए।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
