उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में लखीमपुर किसान कांड के गवाह पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में घायल हुए लखीमपुर कांड के गवाह ने रामपुर के बिलासपुर थाने में जान से मार देने और धमकाने की तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
लखीमपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जीप चढ़ाए जाने के मामले में प्रत्यक्ष दर्शी और घटनास्थल के गवाह रामपुर के हरदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि उस पर कुछ स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला किया। उसने बताया कि जब वह गुरुद्वारे से वापस आ रहा था तो रास्ते में उस पर हमला किया गया और गवाही ना देने के लिए धमकाया भी गया।
हरदीप सिंह के मुताबिक हमारा तो कोई झगड़ा नहीं हुआ, हम गुरुद्वारा से माथा टेक कर आ रहे थे, मैं लखीमपुर में मेन गवा हूं। ये पीछे से आए गाड़ी लेकर गाड़ी में तीन चार लोग और तीन चार लोग दूसरी गाड़ी में थे। नवाबगंज रोड के पास तो इन्होंने वहां आकर मुझे रोका, मैं रुक गया। मैंने सोचा इन्हें कोई बात करनी होगी तो इतने में इसने जो मेयर सिंह है ये उतर कर मेरे को मारने लगा.. तो इतने में जो पीछे सर्वजीत सिंह घुम्मन उसने मेरे सर में हाथ मारे और मेरे यहां पर कड़ा मारा और जो उनके पास पिस्टल था उससे मारा और कहा जो तू ज्यादा नेता बना फिरता है… तू गवाही देने गया था तेरे गोली मार देंगे आज मैं यहां बिलासपुर थाने में आया हूं हमारे साथ हमारे किसान यूनियन के सभी मेंबर है सर हम तो बस कार्रवाई चाहते हैं।
उधर हरदीप सिंह तहरीर पर थाना बिलासपुर में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बाबत पुलिस ने मीडिया को एक लिखित वक्तव्य जारी किया जिसमें घटना को रोड रेज का मामला बताते हुए प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया है।आवेदक हरदीप सिंह पुत्र हरी सिंह द्वारा थाना बिलासपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल ही थाना बिलासपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा क्षेत्र अधिकारी बिलासपुर द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया, वादी व अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो प्रथम दृष्टया मामला रोड रेज (चालकों द्वारा हिंसक रोष व्यक्त करना) का पाया गया है अभी तक की जांच से लखीमपुर हिंसा की गवाही से इसका कोई संबंध नहीं है। थाना बिलासपुर पर प्रार्थना पत्र के आधार पर धाराओं में तीन नाम अथवा अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधित कार्रवाई की जा रही हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

