Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश में महिलाओं को लेकर वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताज़ा खबर जिला रामपुर से है जहां के शाहबाद थाना क्षेत्र में शौच को गई किशोरी का 4 दिन पहले अपहरण हो गया था। आज उसका शव गांव के ही एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
किशोरी के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस किशोरी को नहीं तलाश कर पाई।
आज परिजनों द्वारा किशोरी का शब मिल जाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया है।
मृतिका ममता के भाई कृष्ण पाल ने बताया कि ममता जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी, घर से दिन में करीब 2:30 बजे शौच के लिए गई थी जहां से उसका अपहरण हो गया और आज 4 दिन बाद उसका शव गांव के ही गन्ने के खेत में मिला है।
परिजनों ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी थी। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कोई कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस केवल घर पहुंच कर पूछताछ करके वापस चली गई थी।
आज परिजनों को ढूंढने के दौरान मृतिका का शव गन्ने के खेत में मिला तो इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल ले आयी। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया थाना शाहाबाद के अंतर्गत मित्र पुर गांव में एक बच्ची की बॉडी मिली है जो-तीन दिन पहले से गायब थी इस मामले में संबंधित क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
