Globaltoday।in
संभल
देश के सबसे विवाद के सबसे बड़े फैसले को लेकर पूरे देश में पुलिस प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए है। शराब की दुकाने भी दो दिन तक बंद करने का हुक्म है। देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गयी है।
इस बड़े फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल सेंटर और ट्रेनिंग सेंटर भी बंद रखने का फैसला लिया है। यूपी में 9 से 11 नवंबर तक स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का एलान किया गया है। इसी तरह दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
सुरक्षा के मद्देनज़र यूपी के जनपद संभल(Sambhal) में कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला और आज आने वाले फैसले को लेकर शहर की जनता से शांति का माहौल और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
अचानक से आज आने वाले अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। उसी को लेकर यूपी के संभल में फैसले की जानकारी मिलते ही संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने अति संवेदनशील कहे जाने वाले जनपद संभल में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए यह पुलिस के जवान रात में सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं।

यह तस्वीरें बता रही हैं कि पुलिस प्रशासन ने किस तरह से सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। वहीं पुलिस सभी शहर वासियों से आपसी भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी कर रही है ।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
