Globaltoday.in
सऊद खान, रामपुर
वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी(NGT) के बदले रुख का असर अब प्रशासन पर देखने को मिल रहा है रामपुर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पराली जलाने वाले 42 किसानों के खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज की है, जिसमें एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी भी शामिल हैं।

दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश के भी जिलों में वायु प्रदूषण की हालत बदतर होती जा रही है। ऐसे में रामपुर के डीएम ने खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए तो प्रशासनिक अधिकारी और तहसील कर्मचारियों ने 42 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले में मुकदमे दर्ज करा दिए जिनमें समाजवादी पार्टी के एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी भी 42 किसानों में शामिल हैं। हालांकि प्रशासन अब यह सफाई दे रहा है कि उन्होंने कार्रवाई किसी के एमएलसी होने या न होने के चलते नहीं बल्कि सभी पराली जलाने वाले किसानों पर एक समान की है।
उधर प्रशासन की कार्रवाई से क्षुब्ध समाजवादी पार्टी के एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि उनका खेत जरूर है लेकिन खेती किसानी वह खुद नहीं करते बल्कि ठेके पर दे रखा है और अगर पराली जलाई गई है तो वह उनके ठेकेदार या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जलाई गई है तो उसी के खिलाफ एफआईआर होना चाहिए थी ना कि खुद उनके के खिलाफ.
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
