Globaltoday.in |अरशद अहमद |अलीगढ
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़(Aligarh) शहर में नगर मेयर फुरकान अहमद ने सी ए ए(CAA) के विरोध में प्रोटेस्ट मार्च निकाला जिसमे सभी धर्म के लोग शामिल हुए. सभी समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
अलीगढ़ नगर निगम के मेयर मोहम्मद फुरकान अहमद ने अपने कैंप कार्यालय से सी ए ए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में एक पैदल मार्च निकाला। जिसमें हिंदू-मुस्लिम, बौद्ध धर्म समेत हर समुदाय के लोग शामिल हुए।
मोहम्मद फुरकान अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा जो काला कानून लाया गया है इसने पूरे देश के चूल्हे हिलाकर रख दिए हैं, भाई चारा खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब तो लोग जात बिरादरी पर आ गए हैं और अब पूरा भारत सड़कों पर है।
फ़ुरक़ान अहमद ने कि आज एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन को दिया गया है। इस दौरान सभी ने कानून के विरोध में बैनर और पट्टिकाएं ले रखी थी।
पूरे प्रदर्शन के दौरान तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। इस संबंध में एसीएम द्वितीय ने बताया कि मेयर फुरकान अहमद द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित सी ए ए के विरोध में ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

