Globaltoday.in | अरशद | अलीगढ़
भारी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानो को देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को अलीगढ़(Aligarh) में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और किसानो के नुकसान की भरपाई की मांग की। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा।
रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में रालोद ने भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानो की हुई फसल बर्बादी की भरपाई के लिए किसानो को मुआवजा देने की मांग की. रालोद ने जिले की प्रत्येक तहसील के गाँवों का निरीक्षण तत्काल करवाकर नुकसान के हिसाब से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की भी मांग की।
रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि आवारा पशुओं की वजह से पहले से ही किसान की फसल बर्बाद हो रही है, ऊपर से भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसान को और बर्बाद कर दिया है, फसलों को बहुत नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसानो की बर्बाद फसल का निरीक्षण करवाकर तत्काल साहत्य राशि देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल विशेष अभियान चलकर किसानो की मदद करनी चाहिए। रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी और डॉ हरचरण सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानो से अच्छे दिनों का वायदा किया था लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसानो का बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है लेकिन भाजपा के विधायक और प्रशासन मदद नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल विशेष अभियान चलकर किसानो की मदद करनी चाहिए।
प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, मास्टर केवल सिंह, डॉ हरचरण सिंह, जियाउर्रहमान एडवोकेट, अनीस खान एडवोकेट, फूल सिंह धनगर, डॉ इरफ़ान खान, रामवीर सिंह बसौली, अशोक फौजदार, राधेश्याम चौधरी, अनिल डागुर, राजा भैया, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, मौ जाहिद , धीरज गौतम, मौ बिलाल आदि मौजूद रहे।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

