Globaltoday.in
दरभंगा(बिहार)
ज़मीन से जुड़े हुए पार्टी समर्पित कार्यकर्ता अली हसन अंसारी को सर्वसम्मति से दरभंगा नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर माननीय नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। यह बातें वरिष्ठ समाजसेवी शाहिद अतहर ने मोहल्ला रहम खां में जनता के बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
शाहिद ने कहा के दरभंगा ज़िला जनता दल के सभी नेता कार्यकर्ता को भी हम धन्यवाद देते हैं कि जनता दल(यू) ने शिक्षित, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर कार्यकर्ताओं को नगर अध्यक्ष के पद पर बैठाकर नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए काजी अब्दुल अज़ीज़ फाउंडेशन के संयोजक राजा खान ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि अली हसन अंसारी जैसे कार्यकर्ता के अध्यक्ष बनने पर नगर ही नहीं पूरे जिला में जोशो-खरोश देखा जा रहा है। उन्होंने कहा हम लोग आशा व्यक्त करते हैं कि अली हसन अंसारी नगर के सभी वर्गों के लिए बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे खासतौर से अल्पसंख्यक, दलित, पिछडों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग चाहे वह किसी भी जाति या समुदाय से संबंध रखता हो।
बैठक को संबोधित करते हुए अली हसन अंसारी नगर अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नीतीश कुमार, आरसीपी सिंह, संजय झा, अली अशरफ फातमी, एहसान उल हक, मदन राय, श्याम किशोर प्रधान, विनय चौधरी, पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद चौधरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए हर तरह से काम करुंगा।
बैठक में विशेष तौर से एजाज अहमद, नौशाद अहमद, आजम हुसैन, फिरोज अहमद, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद शहजादे, अजीत चौधरी, साबिर अली, अनिल झा, निजाम अहमद, राजेश साह, मनोज कुमार इत्यादि शामिल हुए।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
