लोकसभा चुनाव 2019 -आचार संहिता उल्लंघन में फंसी जयाप्रदा

Date:

बच्चे को पसे देती हुई जयाप्रदा
बच्चे को पसे देती हुई जयाप्रदा

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयाप्रदा आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में बुरी तरह फंस गई हैं। उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उसका संज्ञान लिया है और अब एफआईआर लिखाई जाने की तैयारी हो रही है।
जयाप्रदा कैसे करेंगी आज़म खान का मुक़ाबला?
भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल हुई फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए उन के बच्चों को मिठाई बांटने का वीडियो वायरल होने और एक बच्चे को नकद पैसा देते हुए फोटो वायरल होने के बाद वह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फंस गयी हैं।
बच्चों को मिठाई देती जयाप्रदा
बच्चों को मिठाई देती जयाप्रदा

पहला मामला रामपुर की सदर तहसील का है जहां पर बच्चों को मिठाई बांटते हुए जयाप्रदा का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में जयाप्रदा अपने समर्थकों के साथ बच्चों में मिठाई बांट रही हैं। दूसरा मामला शाहबाद तहसील का है जहां पर एक नन्हें-मुन्ने बच्चे को गोद में लेकर जयाप्रदा का नक़द रुपए देते हुए फोटो वायरल हुआ है।
रामपुर में सियासत का पारा गर्म

इन दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने जयाप्रदा के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है और संबंधित एसडीएम शाहबाद को नोट देने के मामले में और एसडीएम सदर को मिठाई बांटे जाने के मामले में जयाप्रदा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आजम खान ने लगाए मोदी-योगी सरकार पर गंभीर आरोप

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...