उत्तर प्रदेश-रोडवेज़ बस स्टैंड से प्रतिबंधित दवाइयों का ज़ख़ीरा बरामद,तीन गिरफ्तार

Date:

प्रतिबंधित दवाइ
प्रतिबंधित दवाइयों का ज़ख़ीरा–फोटो ग्लोबलटुडे

ग्लोबलटुडे/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में ज़िला मुरादाबाद के रोडवेज़ बस स्टैंड से लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाइयां पकड़े जाने से हड़कम्प मच गया है। दवाईयों का ये ज़ख़ीरा बस पर लाद कर कहीं से लाया गया था।
देर रात मुरादाबाद रोडवेज़ बस स्टैंड पर बस से उतर रहे बोरों पर की गई छापेमार कार्यवाही से हड़कम्प मच गया। दरअसल मुरादाबाद ड्रग्स विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रात के अंधेरे में रोडवेज़ बस की छत पर लाद कर प्रतिबंधित दवाइयों का ज़ख़ीरा लेकर मुरादाबाद पहुँच रहे हैं।
दवाइयों को जांचती ड्रग्स विभाग की टीम
दवाइयों को जांचती ड्रग्स विभाग की टीम-फोटो ग्लोबलटुडे

मुख़बिर की सूचना पर ड्रग्स विभाग की टीम ने पूरी तैयारी के साथ देर रात रोडवेज़ पहुँची बस की घेराबंदी करते हुए माल सहित तीन लोगों को पकड़ लिया।
जिलाधिकारी ने आचार संहिता उल्लंघन में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपा नोटिस
ड्रग्स विभाग ने जब दवाइयों के बोरे खोल कर देखे तो उनके होश उड़ गए। बोरों में रखी कुछ दवाइयां तो इतनी खतरनाक थीं जिनका बाज़ार में बेचना पूर्णतय प्रतिबंधित हैं।
UPSC Civil Services Result 2018
MP में सीएम कमलनाथ के निजी सचिव सहित दो करीबियों पर आयकर का छापा, 9 करोड़ रुपए बरामद, मप्र में इंदौर, भोपाल और छिंदवाड़ा सहित 15 स्थानों पर भी छापे
ड्रग्स टीम इंचार्ज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग आगरा से बस द्वारा प्रतिबंधित और नॉट फ़ॉर सेल की दवाइयां लेकर मुरादाबाद पहुँचने वाले हैं। दवाइयों की क़ीमत लगभग 25-30 लाख रुपये हैं जो अवैध रूप से बस पर लाद कर लाई गई थीं। इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं और दवाइयों की जांच की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

नूंह: हरियाणा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी...