आजम खान ने लगाए मोदी-योगी सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- योगी और मोदी सरकार मुझे मारने की कोशिश कर रही है

Date:

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]:रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर उनकी हत्या की योजना बनाने का आरोप लगाते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है।
ये बयां उन्होंने रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया है। आजम खान ने कहा, “रामपुर का चुनाव बहुत खतरनाक है। मतदान अधिकारी यहां मुझे चुनाव हराने और मुझे मारने के लिए आए हैं। मेरे सभी लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। मैं रक्षाहीन हूं। मेरे परिवार के सभी लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। मैं अब बिल्कुल अकेला रह गया हूं। मोदी सरकार, योगी सरकार और पूरा प्रशासन मुझे मारने की साजिश कर रहा है।”

आज़म खान ने रैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार पर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि मैं दानव का वध करने रामपुर जा रही हूँ। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी और प्रशासन पर अपनी हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि आज़म खान को उनके शहर रामपुर से सपा ने महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी ने उनके खिलाफ अभी बीजेपी में शामिल हुई अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतारा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...