Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) के सताए हुए पीड़ित परिवार, पूर्व कांग्रेस नेता फैसल खान लाला(Faisal Khan Lala) के साथ एसपी अजय पाल शर्मा(Ajay Pal Sharma) से मिले और एक प्रार्थना पत्र उनको दिया। पीड़ित परिवारों में एक बहुत ही वृद्ध महिला(Old Lady) भी थीं जिन्होंने एसपी अजय पल शर्मा से आज़म खान की शिकायतें कीं। पीड़ित परिवारों की मांग थी कि आजम खान पर 80 से ज्यादा मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं और पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस उनको और उनके समर्थकों,पूर्व सीओ आले हसन को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इस पर एसपी अजयपाल शर्मा ने उनको जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
रामपुर पूर्व कांग्रेस नेता फैसल खान लाला शनिवार को कई दर्जन पीड़ित परिवारों के साथ एसपी आवास पर पहुंचे। उन्होंने एसपी आवास पर पहुंचकरजमकर नारेबाजी की और नारेबाजी के दौरान उन्होंने कहा आजम खान को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे और उन्होंने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया।
पूर्व कांग्रेस नेता फैसल खान लाला ने कहा आजम खान पर अब तक 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। कोई आम व्यक्ति अगर कोई कानून का पालन नहीं करता है तो पुलिस उसे फौरन गिरफ्तार कर लेती है लेकिन आज़म खान और उनके सहयोगी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवारों को डरा धमका रहे हैं। इसलिए आजम खान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर जल्द ही आज़म खान की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जो रामपुर ही नहीं बल्कि लखनऊ में भी किया जाएगा।
वहीं इस मामले पुलिस अधीक्षक ने कहा कुछ परिवार आए थे जो आजम खान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बरहाल पुलिस अपना काम कर रही है और जो भी संविधान के हिसाब से काम होगा वह किया जाएगा।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
