Globaltoday.in | सऊद खान | रामपुर
सपा सांसद आजम खान(Azam Khan) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गयी हैं. बीते दिन रामपुर की एडीजे 6 कोर्ट ने अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में लगी एंटीसिपेटरी बेल खारिज कर दी थी और 82 का नोटिस जारी किया था और कल इस मामले मे आगे की सुनवाई होनी थी जिसके बाद लगातार कोर्ट मे गैर हाजिरी के चलते एक बार फिर कोर्ट ने इस मामले में मुलजिम आजम खान अब्दुल्लाह आजम और तान्ज़ीन फातमा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.
वहीं 83 की कार्यवाही करने के आदेश भी दिये हैं। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। वहीं अगर आजम खान अब कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो उनकी चल अचल संपत्ति को भी कुर्क किया जा सकता है।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान
- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी
- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA
- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

