http://globaltoday।in/
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कसकर मैदान में उतर आयी हैं। रामपुर में आज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व सांसद जयाप्रदा(Jaya Prada) ने एक जनसभा की।
इस जनसभा में काफी मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनको जयाप्रदा(Jaya Prada), जिलाध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान काफी महिलाएं इस जनसभा में मौजूद थीं।
जनसभा के उपरांत जयाप्रदा(Jaya Prada) ने मीडिया से बात की। मीडिया से मुखतिब होते हुए जयाप्रदा ने आज़म खान के बार बार मंच से रोने को सिम्पथी के लिए दिखावा करार दिया।
उन्होंने मीडिया से सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने जो अपनी सरकार में रामपुर वालों पर अत्याचार किया है, उसका पछतावा कर रहे हैं या उन को हार का डर सता रहा है। इस पर जयप्रदा ने कहा इतने सालों से जो उन्होंने जो गरीब लोगों पर ज़ुल्म किए है उनकी गुरबत पर किये , उनके आंसुओं का यह श्राप है।
जनसभा के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा(Jaya Prada) आजम खान(Azam Khan) पर जमकर बरसीं। जयाप्रदा ने कहा हमें अपने बच्चों को अंधकार में नहीं डालना है। इसलिए आप सोच समझकर, आपने एक बार गलती किया है… आप लोगों ने मुझे इतने सारे वोट दिए उसके बाद भी मैं आजम खान साहब को हरा नहीं पाई… जयाप्रदा ने कहा कैसे मैं हारी हूं…यह मुझे पता है… और जनता को भी पता है,, मुझे हराया गया है,,, आज मैं गुस्से में नहीं हूं, आक्रोश में नहीं हूं, मैं आहत हूं। रामपुर से मुझे कोई हटा नहीं सकते, भगा नहीं सकते। अगर भारत भूषण गुप्ता विधायक बनते हैं तो यह मोदी जी योगी जी के साथ मिलकर रामपुर का विकास कराएंगे।
यह भी पढ़ें:-
- दिल्ली में SIR प्रक्रिया शुरू: जानें कैसे भरें एन्यूमरेशन फॉर्म, स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी
- सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
- Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन
- एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ वकीलों का फूटा गुस्सा, 13-14 जुलाई को कार्य बहिष्कार का ऐलान
- Over 100,000 Devotees Converge in Nagpur for Sufi Interfaith Conference to Mark 104th Urs of Baba Tajuddin Awliya
