http://globaltoday।in/
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर(Rampur) समाजवादी पार्टी का गढ माना जाता है। यहाँ पर उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन मे आयोजित एक चुनावी जनसभा मे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना(Suresh Khanna) बिना नाम लिए आजम खान पर जम कर बरसे। वहीं उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को फुका और जला हुआ ट्रांसफर तक कह डाला।
रामपुर के शाहबाद गेट स्थित चौराहे पर आयोजित जनसभा में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी मौजूदगी से सुरेश खन्ना गदगद दिखाई दे रहे थे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सभा को सम्बोधित करते हुए जहां सांसद आजम खान(Azam Khan) पर निशाना साधा वही वह सपा, बसपा और कांग्रेस को फुका हुआ ट्रांसफार्मर बताने से भी नहीं चूके। जनसभा में पूर्व सांसद जयाप्रदा, राज्यमंत्री महेश गुप्ता सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, ‘मैं आपसे अपील करने आया हूं कि यह कांग्रेश, यह बसपा, यह समाजवादी पार्टी, यह सब फुके हुए जले हुए ट्रांसफार्मर हैं, इनसे अगर आप अपने तार जोड़ोगे तो ना आपका बल्ब जलेगा ना आपका पंखा चलेगा ना रॉड जलेगी और भारतीय जनता पार्टी चालू ट्रांसफार्मर है। अगर आप इससे अपने तार जोड़ोगे तो आपका बल्ब भी जलेगा, आपका पंखा भी चलेगा, आपकी रॉड भी जलेगी, पंप भी चलेगा। हम आपसे अपील करने आए हैं कि आप 21 तारीख को भारत भूषण को जिताइये और जितने भी जुल्म और सितम रामपुर के लोगों पर हुए हैं उन सारे जुल्मों का अंत होगा और उनके लिए यही सबक होगा और उनके जुल्मों का यही जवाब होगा जो उन्होंने रामपुर की जनता को आशीर्वाद के बाद पेश किए हैं।
यह भी पढ़ें:-
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
