इमरान खान ने पीएम मोदी को फ़ोन कर मुबारकबाद दी, लोगों की बहतरी के लिए मिलकर काम करने की ख़्वाहिश भी ज़ाहिर की

Date:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को फ़ोन करके दोनों मुल्कों के लोगों की भलाई के लिए साथ मिलकर काम करने की ख्वाहिश का इज़हार किया

राहेला अब्बास/वेबडेस्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी को लोकसभा में मिली ऐतिहासिक जी पर आज फ़ोन कर मुबारकबाद दी। इमरान खान ने प्रधानमंत्री मोदी से बात कर दोनों मुल्कों की आवाम की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करने की ख़्वाहिश भी जताई।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट करके कहा कि इमरान खान ने लोकसभा चुनावों में मोदी की जीत पर मुबारकबाद दी।


भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी से आज फोन पर बात की और उन्हें लोकसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए मुबारकबाद दी, साथ ही इमरान खान ने दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करने की ख़्वाहिश ज़ाहिर की है।


इससे पहले इमरान सोशल मीडिया के ज़रिये भी पीएम मोदी को जीत की मुबारक बाद दे चुके हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

दोस्त रामपाल निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख रुपये...

Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

New Delhi (Pradeep Kumar): Life is a fascinating blend...