Globaltoday.in। राहेला अब्बास । वेब डेस्क
इस्लामाबाद: पाकिस्तान(Pakistan) के प्रधान मंत्री इमरान खान(Imran Khan) ने क्षेत्रीय शांति(Regional Peace) की बात करते हुए ज़ोर देकर कहा कि दक्षिण एशिया(South Asia) में शांति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ताना संबंध बहुत ज़रूरी हैं।
पाकिस्तानी वेबसाइट Dawn.com के मुताबिक, इमरान खान ने जुमेरात के रोज़ दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और मध्य एशिया में शांति और विकास पर Margalla Dialogue 2019 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘एक दूसरे से लड़ने के बजाय, हम(पाकिस्तान और भारत) एक साथ, गरीबी, जलवायु परिवर्तन और भुखमरी की चुनौतियों से लड़ सकते हैं।’
डॉन के मुताबिक, अपने सम्बोधन के दौरान इमरान खान ने कश्मीर का ज़िक्र करते हुए भारत पर हमला भी किया और हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने सम्बोधन के अंत में पूरी दुनिया को अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेताते हुए कहा की कश्मीर में इंसानों पर ज़ुल्म हो रहा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में एक बहुत ही गंभीर स्थिति विकसित हो रही है और साथ ही उन्होंने अनुरोध भी किया कि यही वक़्त है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसमें क़दम उठाना चाहिए नहीं तो पूरी दुनिया को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
