पकड़े गए सिपाही रवीन कुमार और दीपक थाना शाहबाद कोतवाली में तैनात हैं, दोनों के खिलाफ शाहबाद कोतवाली के धुरियाई गांव निवासी प्रमोद कुमार ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी
पकड़े गए सिपाही रवीन कुमार और दीपक थाना शाहबाद कोतवाली में तैनात हैं, दोनों के खिलाफ शाहबाद कोतवाली के धुरियाई गांव निवासी प्रमोद कुमार ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी।
ग्लोबलटुडे,31 अगस्त,
सऊद खान की रिपोर्ट
रामपुर की शाहबाद कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों को एंटी करप्शन टीम ने 1700 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों सिपाहियों ने यह रकम जानलेवा हमले के मुकदमे में गवाह से मांगी थी। सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पकड़े गए सिपाही रवीन कुमार और दीपक थाना शाहबाद कोतवाली में तैनात हैं, दोनों के खिलाफ शाहबाद कोतवाली के धुरियाई गांव निवासी प्रमोद कुमार ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित प्रमोद पर मारपीट और जानलेवा हमले के एक मुकदमे में गवाह होने पर वारंट जारी हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए सिपाहियों ने उससे 1700 की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम की सहायता से दोनों को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़वा दिया। उक्त दोनों सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद के प्रभारी निरीक्षक अब्दुल रज्जाक ने बताया, ” धुरियाई गांव के निवासी एक व्यक्ति का मुकदमा अदालत में प्रचलित है, जिसमें वह गवाह है। इस मामले में कोतवाली शाहबाद के दो सिपाही रवीन कुमार और दीपक को पकड़ लिया और कहा कि तुम्हारा वारंट है।
व्यक्ति द्वारा बताए जाने पर कि वह इस मुकदमे में गवाह है बावजूद इसके दोनों सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और छोड़ने के एवज में 1700 रुपए की रिश्वत की मांग की। उस वक्त व्यक्ति द्वारा पैसे का प्रबंध करके देने की बात की गई और आज वायदे के मुताबिक सिपाही आए और रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए। इनकी गिरफ्तारी बड़ागांव चौराहे के पास से की गई है।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
