ग्लोबलटुडे,31 अगस्त,
सऊद खान की रिपोर्ट
“अब तक 76”, यह किसी फिल्म का नाम नहीं है, यह है आज़म खान पर अब तक दर्ज मुकदमो की संख्या जो कि रामपुर में दर्ज हुए हैं। सपा सरकार में नंबर 2 की हैसयत रखने वाले आज़म खान के सितारे इन दिनों बहुत ही गर्दिश में चल रहे हैं। खास कर पिछले 2 -3 महीनो में, पिछले दिनों जो मुक़दमे उन पर दर्ज हुए हैं उनमें महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे करने , भैस चोरी करने का मुकदमा , पड़ोसी से रंगदारी मांगने का मुकदमा वगैरह वगैरह….। लिस्ट इतनी लम्बी है की अब तक 76 तक पहुंच गई है।

आज़म खान पर दर्ज हो रहे मुकद्दमे के बारे में हमने एसपी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया आज़म खान पर अब तक 76 मुकद्दमे दर्ज हो चुके हैं। इसमें 1982 से लेकर अभी तक जो भी तहरीर हैं उनमें ये सभी शामिल हैं।
इसमें महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर, किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर, इसी के साथ साथ कुछ लोगों के घर तुड़वा कर लूटपाट करने को लेकर,, इस तरह से सभी टोटल 76 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं जिनमें काफी मामले पूर्व वर्षों के हैं, इसमें इन्वेस्टिगेशन फीड हो चुकी है।
हाल फिलहाल में जो मुकदमे हैं उनकी तफ्तीश की जा रही है इसमें कई धाराएं ऐसी हैं जिसमें गिरफ्तारी का प्रावधान है। फिलहाल जो हमारी तफ्तीश चल रही है उसमें कई पहलू हैं, सभी पहलू पर जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है। उन तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
