Globaltoday.in
सम्भल
यूपी के संभल(Sambhal) में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी पिता शराब के नशे में घर पहुंचा था और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद सुबह होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया ।
वारदात गुन्नौर कोतवाली इलाके के ग्राम बंदरई की है, जहां नेमसिंह नाम के शख्स ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नेमसिंह शराब का आदी है जिसके विरोध में घर में आए दिन कलेश रहता था। जिसके कारण आरोपी की पत्नी ने इसकी शराब की आदत से तंग आकर करीब 15 साल पहले ही आत्महत्या कर ली थी।
आरोपी अपने दो बेटे और बेटी के साथ घर में रहता था। वहीं ग्रामीणों की माने तो आरोपी अपने बड़े बेटे की पत्नी पर गलत नियत रखता था जिसकी वजह से बड़ा बेटा अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपनी ही बेटी पर गलत नियत रखनी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि देर रात भी आरोपी अपने घर शराब के नशे में पहुंचा और अपनी ही बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपी की करतूतों का विरोध करने पर आरोपी पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना सुबह जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया और मृतक 18 वर्षीय युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।
यह भी पढ़ें-
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
