अयोध्या में आज 500000 दिए प्रज्वलित किये जाने के बाद रामपुर की गांधी समाधि पर भी 100000 दिए प्रज्वलित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया।
Globaltoday.in
रामपुर से तस्कीन फैय्याज़ की रिपोर्ट
दिल्ली के राजघाट के बाद देशभर में अगर कहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि है तो वह रामपुर(Rampur) में है। इसी गांधी समाधि को आज एक और गौरव प्राप्त हुआ और वह यह कि अयोध्या में आज 500000 दिए प्रज्वलित किये जाने के बाद रामपुर की गांधी समाधि पर भी 100000 दिए प्रज्वलित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया।
यह मौका बेहद यादगार था जब गांधी समाधि के खूबसूरत लॉन में एक लाख दिए जगमगआ रहे थे और आने जाने वालों को आकर्षित कर रहे थे।
इस आयोजन पर जमा लोगों को संबोधित करते हुए रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह(Aunjaneya Kumar Singh) ने इस कार्यक्रम को देश के वीर जवानों को समर्पित करते हुए लोगों से पर्यावरण बनाए रखने की अपील की।

डीएम आंजनेय कुमार सिंह (Aunjaneya Kumar Singh) ने कहा कि आज जब हम दीपपर्व मना रहे हैं, हम सुरक्षित हैं तो अपने देश के जवानों की वजह से जिन्होंने हमेशा कुर्बानियां दी हैं और शहादत दी है देश की सुरक्षा के लिए , हमारी सुरक्षा के लिए, उनको समर्पित आज का यह कार्यक्रम था।
मुझे विश्वास है कि सब लोग इस भावना को समझेंगे और इस से जुड़ते हुए हम अपने बच्चों की बेहतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा कर सकेंगे, तभी हम अपने समाज को भी बेहतर बना सकेंगे और पर्यावरण को भी ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे।
यह भी पढ़ें:-
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख
