Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर(Rampur) में पटवाई थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में एक दिन से लापता चल रहे दो युवकों के शव आज गांव के ही एक कुए से निकाले गए। परिजनों ने युवकों की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है, वहीं पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव के ही एक शख्स राजपाल के अनुसार देर शाम गांव में भीड़ उमड़ने लगी जिसमें पता लगाने पर उसे ज्ञात हुआ कि पास ही के गांव के 2 लोगों के शव गांव से लगे कुएं में मिले हैं, जिसके बाद वह उनके परिवार वाले आए और फिर पुलिस ने आकर दोनों के शवों को निकलवाया।
परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक हरवंश का आरोपी पक्ष की एक शादीशुदा युवती के साथ अफेयर होने का हवाला दिया गया है और परिजनों ने बताया है कि आरोपी पक्ष के अमर सिंह, रामसिंह, जयवीर और उमेश द्वारा मृतक हरवंश और और उसके दोस्त जगतपाल की हत्या की गई है।
मृतक हरवंश के भाई रामवीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपियों द्वारा पूर्व में जान से मार देने की धमकी देने की बात भी कही है। इसीलिए मृतक के भाई रामवीर ने आरोपी पक्ष के चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वही गांव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस मामले में एसपी रामपुर संतोष कुमार मिश्रा(Santosh Kumar Mishra) ने बताया थाना पटवाई क्षेत्र के बकैनिया गांव में खेतों के पास में एक कुएं में जिसमें 7-8 फीट पानी होना प्रतीत हो रहा है। उसमें से दो युवकों की बॉडी निकाली गई है घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है पुलिस टीम लगा दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
