कोलकाता: पुलिसकर्मियों को गोली मारकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

Date:

कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर इलाके में दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सज्जाद आलम को शनिवार सुबह उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बांग्लादेश भागने की तैयारी कर रहा था।

जांच कर रही पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उस पर फायरिंग कर दी। आलम को तीन गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां, इलाज के दौरान उसकी शनिवार सुबह करीब आठ बजे मौत हो गई। आलम पहले से ही एक हत्या के मामले में आरोपी था।

Hind Guru
Advertisement

15 जनवरी को आलम को उत्तरी दिनाजपुर जिले की इस्लामपुर स्थित जिला अदालत से उसी जिले के रायगंज स्थित सुधार गृह में वापस लाया जा रहा था। इसी दौरान उसने जिले के ग्वालपोखर इलाके में दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और भागने से पहले उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दो पुलिसकर्मी नीलकंठ सरकार और देवेन वैश्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी का फायदा उठाकर आलम घटनास्थल से फरार हो गया और तब से फरार था। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज चल रहा है।

हालांकि, उस समय यह सवाल उठ रहे थे कि आलम को एक विचाराधीन अपराधी के रूप में बंदूक कैसे मिली। राज्य पुलिस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि आलम का एक साथी अब्दुल शेख अभी भी फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार ने शुक्रवार शाम को कहा था, “हम उचित जवाब देंगे। हम पुलिस बल में आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन अगर कोई पुलिस बल पर गोली चलाता है, तो हम चार गुना ताकत से जवाब देंगे।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...