Globaltoday.in|राहेला अब्बास|वेबडेस्क
उत्तर प्रदेश(UP) के चित्रकूट(Chitrakoot) में हो रहे एक शादी समारोह में कुछ डांसर(Dancer) डांस कर रही थीं लेकिन जब डांसर ने डांस करना बंद किया तो डांसर युवती को गोली मार दी गई। वारदात 1 दिसंबर की है जब मऊ थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में यहाँ के प्रधान की बेटी की शादी हो रही थी।
गोली लगी डांसर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है।
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया ट्वीटर पर वायरल हो गया है जिसमें डांसर ने तबियत बिगड़ने पर डांस करना बंद किया तो उसको गोली मार दी गयी।
शादी में डांसर पर फायरिंग करने वाले आरोपी फूल सिंह और टिकरा गांव के प्रधान सुधीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फूल सिंह, प्रधान का रिश्तेदार है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो करीब 1 मिनट का है। इसमें डांसर के नाचना बंद करने पर एक व्यक्ति कह रहा है- गोली चल जाएगी। उसका समर्थन करते हुए दूसरा व्यक्ति कहता है- सुधीर भैया आप गोली चला ही दो। इसके बाद डांसर को गोली मार दी गई। गोली उसके चेहरे पर लगी।
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई
- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद
- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक
- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile
