Globaltoday.in|राहेला अब्बास|वेबडेस्क
कांग्रेस नेता अलका लांबा(Alka Lamba) ने आजतक(Aajtak) की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ तीखा हमला किया और उनसे अपना पेशा बदलने और पत्रकारिता छोड़ने को कहा। अंजना पर चौतरफा हमला करते हुए, अलका लांबा ने अंजना के उपनाम में ‘मोदी’ जोड़कर आजतक के एंकर का मजाक उड़ाया।
गौरतलब है की इस सप्ताह आजतक(Aajtak) चैनल के एक लाइव टीवी शो के दौरान अलका लांबा ने अंजना कश्यप से बलात्कार के आरोपी कुछ नेताओं के नाम लेते हुए कहा कि जब इन नेताओं ने बलात्कार किया तब आपने इस तरह के कार्यक्रम किये होते तो आज हैदराबाद में बलात्कार नहीं होता।
अंजना ने अलका को टोकते हुए AAP की पूर्व विधायक से हैदराबाद बलात्कार और हत्या की शिकार लड़की का नाम सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए नहीं लेने को कहा। तब लांबा ने कश्यप पर आरोप लगाया कि उन्होंने खुद ही पीड़िता का नाम लेकर एजेंडा संचालित पत्रकारिता को चलाया।
कश्यप के व्यवहार से नाराज़ होकर लाम्बा ने शो को छोड़ दिया और वो माइक हटाकर बाहर चली गईं लेकिन जाते जाते लम्बा ने अंजना कोअच्छी तरह धो डाला।
कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ट्वीटर पर लोगों ने अलका लम्बा की जमकर तारीफ की।
ट्वीटर पर ही अलका लम्बा ने अंजना को पत्रकारिता छोड़कर कोई और रोज़गार ढूंढ़ने की सलाह दे डाली। इतना ही नहीं लम्बा ने अंजना के नाम के साथ अंजना ओम ‘मोदी’ तक लिख डाला।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
