ढोल नगाड़ों के साथ गांव के शौच मुक्त होने का मनाया गया जश्न

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[फ़राज़ कलीम]: ढोल नगाड़ों के बीच हार, फूल से लदे जीप में सवार, यह नजारा किसी बारात का नहीं बल्कि जिलाधिकारी रामपुर महेंद्र बहादुर सिंह हैं जो रामपुर की स्वार तहसील में एक गांव के खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने का जश्न मना रहे है।

DM
ढोल,नगाड़ों के साथ गांव शौच मुक्त होने का मना जश्न

2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के मौके पर जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी फूले नहीं समा रहै हैं. जिलाधिकारी के स्वागत में इन लोगों ने मानो किसी बारात का सा मंज़र सजा रखा है। मौका है स्वार तहसील के रुस्तम नगर के निकट छपरा गांव का जिसको खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने के अवसर पर जिलाधिकारी रामपुर गांव पहुंचे और विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को टॉफियां बांटीं और मिठाइयां बांटी और यहां के लोगों की इस कोशिश को सराहा.
dm1
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम रामपुर -फोटो- ग्लोबलटुडे

इसके बाद स्वार के बीएस गार्डन पहुंचकर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मज़ेदार बात यही रही कि इस आयोजन का नज़ारा किसी सरकरी कार्यक्रम का न होकर हार, फूल, ढोल, नगाड़ों के साथ गाँव की किसी शादी ब्याह जैसा था।
वीडियो देखें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...