दबंग तहसीलदार, नहीं सुनते मंत्री और डीएम की भी बात

0
दबंग तहसीलदार, नहीं सुनते मंत्री और डीएम की भी बात
दबंग तहसीलदार, नहीं सुनते मंत्री और डीएम की भी बात

यूपी सरकार की मंत्री गुलाब देवी और जिले के डीएम की भी नही सुनते चन्दौसी के दबंग तहसील दार श्रवण राठौर

ग्लोबलटुडे/सम्भल: उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाब देवी ने आरोप लगाया है कि चंदौसी के तहसीलदार उनकी कोई भी बात सुनकर नहीं दे रहे हैं।
गुलाब देवी-फ़ोटो ग्लोबलटुडे
गुलाब देवी-फ़ोटो ग्लोबलटुडे
उनका कहना है कि तहसील दार श्रवण राठौर इतने दबंग हो गए हैं कि उनके कहने पर भी वो पीड़ितों की मदद के आवेदनों का संज्ञान नही ले रहे हैं।

सम्भल में फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज़ पर लूट, 16 आरोपी पकड़े गए, 7 फ़रार

बीजेपी की मंत्री गुलाब देवी ने तहसीलदार की शिकायत प्रशासन से भी की है।
दरअसल तहसीलदार श्रवण राठौर पर आरोप है कि वो डीएम की बात भी नहीं मान रहे हैं। डीएम भी शासन को 2 बार अपनी जांच रिपोर्ट भेज चुके है लेकिन उनकी रिपोर्ट का भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

कैराना के बाद मेरठ के एक मोहल्ले में ‘मकान बिकाऊ है’ के लगे बोर्ड
झारखंड में तबरेज़ की लिंचिंग की खिलाफ पूरे देश में हुआ प्रदर्शन, बसपा नेता दानिश अली ने कहा कि पीएम मोदी संसद में हत्या की निंदा करते समय भी झारखंड की चुनाव नहीं भूले

चन्दौसी के तहसीलदार श्रवण राठौर पर ये भी आरोप है कि वो मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद 11 बजे दफ्तर पहुंचते हैं।