नशीली दवाई पिलाकर ई- रिक्शा लूटने वाले गिरोह का नौचंदी पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

Date:

मेरठ/उत्तर प्रदेश[परवेज़ चौहान]: मेरठ के थाना नौचंदी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला सहित 3 ई-रिक्शा लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह तीनों ई-रिक्शा चालकों को अपनी बातों में फंसा कर किसी भी बहाने से नशे की गोली मिली चाय या कोल्ड ड्रिंक पिलकर ई-रिक्शा लूट लिया करते थे। इन लुटेरों की खास बात यह थी यह लूटने के बाद ई-रिक्शा चालक को किसी थाने,पुलिस चौकी या हॉस्पिटल के पास फेंक कर फरार हो जाते थे।

e RICKSHAW CHOR
ई-रिक्शा लूटने वाले चोर और पुलिस-फोटो-ग्लोबलटुडे

दरअसल लंबे समय से पुलिस को इस गिरोह के खिलाफ सूचना मिल रही थी. आज मेरठ के नौचंदी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस गिरोह के सरगना बाबू और उसकी पत्नी व अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो उनके कब्जे से 4 ई-रिक्शा और नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं. गौरतलब है कि मेरठ में अवैध ई-रिक्शाओं की भरमार है लेकिन मेरठ के ट्रैफिक पुलिस इन अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पाती है जिसके चलते चोरों को इन अवैध ई-रिक्शा को लूटने में आसानी होती है और फिर दोबारा सड़कों पर दौड़ाने में कोई परेशानी भी नहीं आती.

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...