Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
जहां एक तरफ पूरे देश में नागरिकता संशोधन एक्ट(CAA) का विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ता इस क़ानून के समर्थन में जगह जगह रैलियां निकालकर रहे हैं और जनता को इस क़ानून के फायदे गिनाने की कोशिशें कर रहे हैं। हालाँकि ये बीजेपी के कार्यकर्ता आम जनता को नागरिकता के इस नए क़ानून को समझाने में असफल रहे हैं।
जिला रामपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम(CAA) के समर्थन में ये तिरंगा रैली रामपुर के मुख्य मार्गो और मोहल्लों से होती हुई सिविल लाइन्स स्थित अम्बेडकर पार्क तक निकाली गयी।
इस तिरंगा रैली में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ चल रहे थे और सब लोगों से अपील कर रहे थे और ये सन्देश दे रहे थे कि इस नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी भी भारतीय नागरिक को कोई नुकसान नहीं होगा, ना ही किसी की नागरिकता छिनेगी ।
रामपुर की मिलक शाहबाद तहसील की विधायिका राजबाला भी इस तिरंगा रैली में शामिल थीं। उन्होंने मीडिया से बात की और कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जो गलत फहमी फैलाई जा रही है उसी को लेकर आज हमने तिरंगा रैली, नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में निकाली है और लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है जो लोग लोगों के मन में गलतफहमी फैला रहे हैं, कि उनकी नागरिकता छीन ली जाएगी ऐसा कुछ नहीं है किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नही पड़ेगा।
गौर करने वाली बात ये है कि जो उत्तर प्रदेश पुलिस इस क़ानून का विरोध करने वाले एक व्यक्ति को भी सड़क पर खड़ा नहीं होने दे रही और धारा 144 लगा रही है, यहाँ तक कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां ही नहीं गोलियां तक चला रही है वो किस तरह इन बीजेपी कारकर्ताओं को रैलियां निकालने की खुली छूट दे रही है।
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख
