रामपुर- नाबालिग का अपहरण कर 5 दिन तक किया 6 युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर की कोतवाली स्वार के समोदीया गांव में एक नाबालिग युवती का अपहरणकर उसके साथ 5 दिन तक सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। किशोरी के साथ पांच लोगों ने बलात्कार किया और बाद में रोड पर छोड़ कर चले गए। किशोरी बदहवास हालत में जब घर पहुंची तो परिजन उसे कोतवाली लेकर गए जहां पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली स्वार में मुक़दमा दर्ज किया गया है।

rape
पीड़िता

जिला रामपुर के कोतवाली स्वार क्षेत्र के समोदीया गांव के निवासी रशीद अहमद ने कोतवाली स्वार पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि 25 नवंबर को उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान गांव के ही तीन युवक तीन अन्य साथियों के साथ आये और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गए और अनजान जगहों पर रख कर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। 3 दिसंबर को गांव के नजदीक जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जब बेटी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के दानिश, नाजिर व जाबिर सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीँ जब ग्लोबटुड़े ने इस घटना के बारे अपर पुलिस अधीक्षक अरुन कुमार से बात की तो उन्होंने कहा किपुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अब आगे जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...