Globaltoday.in | सम्भल | राहेला अब्बास
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल (Sambhal) के नकाशा थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर कक्षा दो की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम की तयैरी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया और मासूम बेसुध हालत में पड़ी मिली। परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रात भर आरोपी की तलाश में दबिशें दीं। इसके बाद 24 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
दरअसल नखासा थाना इलाके के गांव मिलक मिठौली में कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार शाम को अपनी तयैरी बहन के साथ आलू बीनने के लिये पड़ोस में ही खेत पर गई थी. शाम करीब 6 बजे प्यास लगी तो दोनों बहनें पास के ही निजी नलकूप पर पहुंच गयीं।
आरोप है कि वहां मौजूद गांव के ही युवक ने मासूम को पकड़ लिया और खींचकर ले जाने लगा। एक बार बच्ची युवक के हाथों से छूट कर भागने लगी लेकिन युवक ने उसे फिर से पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। यह देखकर मासूम की बहन दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच युवक मासूम को खींचकर ईंट भट्टे के गड्ढे में ले जाकर दुष्कर्म किया।
जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. जहां बच्ची बेसुध हालत में पड़ी हुई मिली। परिजन आनन-फानन में मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने वारदात का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में रात भर दबिश दी गई।
घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी देदी गयी तो रात में ही सीओ सिद्धार्थ भी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बुधवार सुबह को थाना पुलिस को आरोपी युवक का दिल की होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी और 24 घंटे से भी कम समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पुलिस अब आरोपी युवक से घटना के संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है और जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
- दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिसिया हमला: शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का पूरा मामला
- मैनपुरी में जन्माष्टमी शोभायात्रा: यादव महासभा ने दिखाई एकजुटता, खर्रा में बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर
- श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित
- जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’
- IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe
