नाराज़ कांग्रेसियों ने मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला फूंका

Date:

मेरठ/परवेज़ चौहान- मेरठ के चौधरी चरण सिंह कमिश्नर पार्क पर विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनिंदर सूद बाल्मीकि समस्त कांग्रेस जन द्वारा भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला फूंका गया जिसमें कि पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस प्रशासन से भी काफी झड़प हुई।

Screenshot 2018 09 03 17 31 57 0172761589
अश्विनी चौबे का पुतला फूंकते हुए

झड़प के दौरान ही कांग्रेसियों ने अश्वनी चौबे का पुतला फूंक दिया और माननीय राष्ट्रपति जी से मांग की कि माननीय राष्ट्रपति अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के चरित्र के लिए भाजपा के मंत्री द्वारा जो गलत शब्द कहे गए हैं उसके लिए केंद्रीय सरकार माफी मांगे एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बर्खास्त करके उनका इस्तीफा लिया जाए।
Screenshot 2018 09 03 17 34 03 1195740386
पुलिस से झड़प

मनिंदर सूद बाल्मीकि जी ने कहा कि मोदी जी के नोटबंदी के निर्णय ने देश को बर्बाद कर दिया है और देश की बढ़ती महंगाई ने आम जनमानस का जीना मुश्किल कर रखा है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं जिसका खामियाजा गरीब व्यापारीयों और युवाओं को उठाना पड़ रहा है। देखा जाए तो केंद्रीय सरकार में प्रदेश सरकार झूठे वादों से आई थी अब उनकी पोल खुलती जा रही है इसका खामियाजा भाजपा सरकार को वर्ष 2019 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। आज इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौधरी महरुद्दीन,योगी जाटव,अरुण कुमार,रायसिंह सुरेंद्र फौजी,तेजपाल धामा,विनोद संगम यूथ कांग्रेस साथी समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...