दिल्ली में ज़िला पंचायत सदस्य दिलशाद खान की गोली मारकर हत्या

Date:

दिल्ली/मेरठ(परवेज़ आलम)- राजधानी दिल्ली के जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में आज शाम करीब साढ़े 6 बजे एक जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम दिलशाद है और वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।

IMG 20180903 WA0027
दिलशाद खान

2018 09 03 23 05 17घटना आज शाम करीब साढ़े 6 बजे की है जब बाइक सवार बदमाशों ने घर से बुलाकर 38 साल के दिलशाद पर हरी मस्जिद के पास ताबड़दोड़ गोलियां चलाईं जिससे दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई।
हमला करने के दौरान हमलावरों ने हेलमेट पहना हुआ था. इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई.
आपको बता दें कि दिलशाद खान मेरठ के सटला से जिला पंचायत सदस्य था. दिलशाद खान के परिवार वालों के मुताबिक रमज़ान के दौरान दिलशाद का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दिलशाद के ऊपर धारा 307 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
घरवालों ने यह भी बताया कि दिलशाद 10 दिन पहले ही तिहाड़ जेल से छूटकर घर वापस आया था। वह तिहाड़ में 28 दिनों से बंद था। पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...