निर्देशक विक्रम संधू की एक साथ 2 फिल्मों ‘माही’ और ‘सीज़र’ का भव्य मुहूर्त किया

Date:

अली असगर, हॉबी धालीवाल, हितेन तेजवानी, अनस खान की उपस्थिति में. निर्देशक विक्रम संधू की एक साथ 2 फिल्मों ‘माही’ और ‘सीज़र’ का भव्य मुहूर्त फ्यूचर स्टूडियो में हुआ.

ग्लोबलटुडे
राहेला अब्बास

दिव्या फ़िल्म्स क्रिएटिव्स की प्रब सिमरन संधू और निर्देशक विक्रम संधू ने पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव में स्थित फ्यूचर स्टूडियो में अपनी दो फिल्मों “माही” और “सीज़र” का शानदार मुहूर्त किया।

मुहूर्त के समय यहां कई मेहमान और मीडिया कर्मी मौजूद थे। इस मौके पर एक्टर गौतम रोड़े, अली असगर, हितेन तेजवानी, पारस बब्बर, फरहान खान, अक्षिता, आकांक्षा आर्या जैसे कलाकार और कई अहम मेहमान मौजूद थे। हंगरी के काउंसलेट जनरल मिस्टर फ्रैंक जरि और डिप्टी हेड ऑफ़ मिशन कौंसल हंगरी इमोला स्सबो इवेंट के ख़ास मेहमान थे।

विक्रम संधू ने यहां मीडिया को बताया कि माही जहां एक रोमांटिक फ़िल्म है वहीं सीज़र एक हॉरर फ़िल्म है। विक्रम संधू और प्रब सिमरन संधू ने मीडिया को बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग हंगरी और इंडिया में होगी। फिल्म माही के एक रोमांटिक सीन की शूटिंग से इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म माही में कॉमेडियन अली असगर मामा के दिलचस्प रोल में होंगे। काफी समय बाद अली असगर इस मूवी के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं।

निर्देशक विक्रम संधू ने बताया कि जैसा कि फिल्म के टाइटल से एहसास हो रहा है माही एक रोमांटिक मूवी होगी। माही में पंजाबी सिंगर अल्फ़ाज़, पारस बब्बर, पंजाबी स्टार हॉबी धालीवाल और अली असगर दिखेंगे।

 निर्देशक विक्रम संधू की एक साथ 2 फिल्मों 'माही' और 'सीज़र' का भव्य मुहूर्त किया
निर्देशक विक्रम संधू की एक साथ 2 फिल्मों ‘माही’ और ‘सीज़र’ का भव्य मुहूर्त किया

दूसरी फिल्म ‘सीजर’ एक हॉरर जौनर का सिनेमा होगा। फिल्म सीजर में मशहूर टीवी एक्टर हितेन तेजवानी भी एक महत्वपूर्ण रोल में होंगे। वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वह इस फिल्म से अपने कमफर्ट ज़ोन से बाहर निकल रहे हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए हितेन तेजवानी ने कहा कि यह तीन दोस्तों की कहानी है जो हॉरर जौनर के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म सीजर में हितेन तेजवानी, अनस खान, फरहान खान नजर आयेंगे।

कपिल शर्मा के शो में नानी के किरदार निभाने वाले चर्चित एक्टर अली असगर फिल्म ‘माही’ में मामा के रूप में दिखेंगे। उन्होंने फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर हंसते हुए कहा कि बहुत समय बाद मुझे स्क्रीन पर मर्द बनने का मौका मिला है, इसलिये इन दिनों इसकी प्रैक्टिस कर रहा हूंं।” आपको बता दें कि अली असगर अक्सर टीवी शोज में महिला का किरदार निभाते हैं।

‘माही’ अगले साल रिलीज होगी। गौतम रोड़े यहां पूरी टीम को मुबारकबाद देने आए थे। निशांत खान फिल्म के एक्शन मास्टर होंगे।
फिल्म के कोरियोग्राफर मुदस्सर खान भी इस अवसर पर मौजूद थे, उन्होंने कहा कि फिल्म का गीत संगीत बहुत अच्छा है और वह अपने डांस डायरेक्शन से इसमें चार चांद लगाने की कोशिश करेंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...

मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

मुख्य बिंदु: पालिका अध्यक्ष सना मामून ने की सफाई व्यवस्था...

Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

Srinagar, June 2: Chief Minister Omar Abdullah today received...