क्या है आज़म खान के ऑंसुओं से रोने का राज़? क्या उनपर हुए मुक़दमें या फिर…

Date:

आज़म खान ने आजकल रामपुर में अपनी पत्नी के लिए जनसभाएं कर उनके लिए वोट मांग रहे हैं। इन जनसभाओं में आज़म खान रो रो कर अपने ऊपर हुए मुक़दमों की बात उठा रहे हैं।

http://globaltoday।in/
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट

सपा सांसद आजम खान(Azam Khan) एक लंबे अरसे बाद रामपुर(Rampur) पहुंचे हैं। पार्लियामेंट चुनाव के बाद से ही आजम खान(Azam Khan) रामपुर से नदारद थे, जिसका कारण उन पर लगे दर्जनों मुकदमे हैं जो किसानों द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन पर आजम खान द्वारा अवैध कब्जे को लेकर किए गए थे। आजम खान पर यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य कई मामले भी दर्ज हैं।

फिलहाल आजम खान ने कोर्ट का सहारा लेकर अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है और अब वह रामपुर पहुंचकर अपनी पत्नी तंज़ीन फातिमा के लिए चुनाव प्रचार की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

आपको बता दें आजम खान रोजाना जलसों के माध्यम से जनता से रूबरू हो रहे हैं और पूर्व में अपने साथ घटित प्रकरण की चर्चा करते हुए अपने राजनीतिक उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आजम खान ने मंच से बोलते हुए पार्लियामेंट के सफर को बयां किया। उन्होंने कहा जिंदगी का इतना लंबा सफर गुजारने के बाद तुम्हारा यह साथी 1 किलो वजन बढ़ाकर नहीं बल्कि 22 किलो वजन घटाकर आज तुम्हारे सामने खड़ा है, बस यही तो मिला आपसे पार्लियामेंट का इलेक्शन जीतने के बाद… खुशियों के कितने पहाड़ टूटे.. यही तो मिला आपसे और यही मांगने तो मैं आता हूं आपके पास… यही मांगने आता हूं, मांगने आता हूं आंसू… मजाक बनाओ मेरा, हंसो मेरे ऊपर कहो एक ढोंगी आता है, एक मदारी आता है, रोज आंसू बहाता है और चला जाता है… लेकिन वह 22 किलो वजन घटाकर आता है।

जिसे तुम अपना आइडियल मानते हो जिसे तुम ।अपना क़ायद कहते हो वह चोर है डाकू है वह बताओ इस एहसास को लेकर कोई खुदार कोई गैरतदार इंसान जिंदा रह सकता है मैं जिंदा हूं अभी तक जिंदा हूं इसलिए कि मैं अपराधी हूं मैं मुजरिम हूं और इसलिए हूं क्योंकि मैं आपका वकील मैं आपकी खुशियां चाहता हूं। मैं शहर को उत्तर प्रदेश को आपके मामला को।। आपका तीन तलाक का मसला हो अयोध्या राम चंद्र भूमि हो कानूनी शरीयत हो मैंने बस यही तो कहा यह हमारा ज़ाती मामला है अदालत के फैसले का इंतजार करो आपस में फ़साद मत करो और क्या कहा मैंने
यही लड़ाई तो थी आपकी वही तो लड़ी मैंने उसी की तो सजा है

आजम खान ने जयप्रदा पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए कहा क्यों हार गया वो जिसने यहां पर दौलत के अंबार लगा दिए वह कहां गया गैरत दार हो तो तुमने इस शख्स को क्यों जीता दिया यह है शिकायत जमाने को तुम्हारी गैरत का इंतिहान हो गया… तुम गैरत के इम्तिहान में पास हो गए इसलिए जमाना तुमसे नाराज हो गया…

आजम खान ने कहा अगर 100 साल के बूढ़े दरख़्त पर डकैती के 100 मुकदमों की तस्वीर का नोटिस चस्पा कर दोगे तो दरख़्त सूख कर गिर जाए अपने आपसे पूछो कितना बड़ा इंसाफ हुआ है हमारे साथ आजम खान ने भावुक होते हुए कहा आसमान वाले से सवाल करता हूं सवाल नहीं करता हूं इल्तिजा करता हूं उससे हे अल्लाह फिर कौन तेरी वकालत करने निकलेगा तेरे कमजोर बच्चों को पढ़ाने फिर कौन निकलेगा कौन तेरे मासूमों के लिए हाथ बढ़ा देगा कौन तेरे मासूमों के लिए दमन फैलाएगा.

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आजम खान ने कहा 22 किलो वजन कम हुआ है मेरा अभी नहीं मालूम की पार्लियामेंट की जीत की कीमत तो अदा अभी तक नहीं कर सका इस जीत की कीमत कितनी अदा करनी होगी इस लड़ाई से पीछे तो नहीं हट सकते मैदान छोड़कर भाग भी तो नहीं सकते।

यह भी पढ़ें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...