Globaltoday.in|मोहसिन खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश में बरेली जोन के ए.डी.जी(ADG) अविनाश चंद्रा(Avinash Chandra) आज सज्जादा नशीन शाह फरहत अहमद जमाली के आह्वान पर रामपुर(Rampur) की जामा मस्जिद पहुँचे ओर 21 दिसम्बर की हुई घटना को लेकर रामपुर के उल्माए इकराम से मुलाकात की।
इस दौरान शाह फरहत अहमद जमाली ने ए डी जी से निर्दोष लोगों को जेल से रिहा करने और बेकसूरों के एफआईआर से नाम निकाले जाने की मांग की। शहर काज़ी खुशनूद मियां ने गरीब और बेक़सूर लोगों को भेजे गए वसूली के नोटिस भी वापिस लेने की बात कही।
ए.डी.जी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नही किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील भी की। इस दौरान मज़ार हाफिज़ शाह जमालुल्लाह रह० के सज्जादा नशीन शाह फरहत अहमद जमाली, काज़ी ए शहर खुशनूद मियां, मुफ़्ती ए शहर मेहबूब अली, मुकर्रम रज़ा खां इनायती,असलम जावेद क़ासमी, मौलाना सय्यद मोहम्मद ज़मा बाकरी आदि मौजूद रहे।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
