न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपने पुराने दोस्त क्लार्क गेफोर्ड से मंगनी की

Date:

प्रधानमंत्री के ओफिस ने भी जेसिंडा अर्डर्न और क्लार्क गेफोर्ड की मंगनी की पुष्टि कर दी है

ग्लोबलटुडे/वेबडेस्क: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न और लंबे समय से उनके प्रेमी क्लार्क गेफोर्ड ने मंगनी करली है और दोनों जल्द ही शादी रचाने जा रहे हैं।
ख़बरों के मुताबिक़ न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री पिछले दिनों एक समारोह में थीं और उन्होंने अपनी उंगली में हीरे की अंगूठी पहन रखी थी। अमरोह में शामी एक पत्रकार ने अंगूठी देख कर प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बारे में बात की तो वहां से जवाब मिला कि पिछले दिनों ईस्टर के मौक़े पर प्रधानमंत्री जेसिंडा और क्लार्क गेफोर्ड की मंगनी हो गयी है।

जेसिंडा अर्डर्न ने अपने पुराने दोस्त क्लार्क गेफोर्ड से मंगनी की
जेसिंडा अर्डर्न ने अपने पुराने दोस्त क्लार्क गेफोर्ड से मंगनी की Image credit- twitter@MyZakirKhan

गौरतलब है कि जेसिंडा अर्डर्न और गेफोर्ड लम्बे समय से एक साथ रहते हैं और पिछले साल उनके यहाँ एक बेटी भी पैदा हुई है।
दोनों की पहली मुलाक़ात 2012 में एक अवार्ड शो के समारोह के दौरान हुई थी।
याद रहे कि क्रिस्टल चर्च में मस्जिद पर ऑस्ट्रेलियाई आतंकवादी हमले के बाद, न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने मुस्लिम समुदाय से काले कपड़े पहनकर ग़म का इज़हार किया था।उन्होंने हमले में घायलों को देखने के लिए अस्पताल का दौरा किया था जहां प्रधानमंत्री ने मुस्लिम समुदाय से मुलाकात की और मुस्लिम महिलाओं को गले लगाया था।
पूरी दुनिया ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के व्यवहार की प्रशंसा की थी।

ये भी रोचक हैं-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...