फ़ेसबुक पर ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ का कमेंट्स लिखने पर युवक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

Date:

फ़ेसबुक पर ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ का कमेंट्स लिखने पर युवक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

facebook
Comments of Facebook post

ग्लोबलटुडे न्यूज़/रामपुर[सऊद खान]: देश में 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद से हिन्दुस्तान के जवाबी कार्यवाही में एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच हालात नाज़ुक बने हुए हैं। पूरा देश हिन्दुस्तान की तीनों सेनाओं के साथ कांधे से कांधा मिलाकर खड़ा है। लेकिन देश के कुछ नागरिक अभी भी बेवक़ूफी की हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे और सोशल मीडिया पर ग़ैरज़िम्मेदाराना कमैंट्स कर रहे है हैं।ऐसा ही कुछ जिला रामपुर में भी हुआ। यहाँ कोतवाली टांडा निबासी नदीम और हरिज्ञान सिँह सैनी आपस में फेसबुक फ्रेंड है। हरिज्ञान सैनी ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दी गई मुँह तोड़ कार्यवाही की खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट अपने फेसबुक एकाउन्ट से की, जिस पर सऊदी काम करने गए नदीम ने हरिज्ञान के फेसबुक पर पाकिस्तान जिन्दाबाद का कमेंट्स लिख दिया। इससे नाराज़ नगर के आम लोगों ने हिन्दुस्तान विरोधी कमेंट्स करने वाले नदीम के खिलाफ कोतवाली टांडा में मुकदमा दर्ज करा दिया और पुलिस प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने तत्काल मामला दर्ज करने के निर्देश दिये और आरोपी नदीम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने का ठान लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा भा।द।सं। 1860 124-(A) और सूचना प्राधोगिक (संसोधन)अधिनियम 2000 66-1 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
tanda
Police Station Tanda,Rampur

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया कि टांडा के ही दो व्यक्ति है हरिज्ञान और सैफी यह आपस में फेसबुक फ्रेंड है और वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर इनके द्वारा आपस में फेसबुक पर कुछ कमेंट्स लिखे जा रहे थे। जिसमें सैफी ने प्रतिक्रिया में पाकिस्तान जिन्दाबाद लिखा है। जिसका कुछ लोगों ने संज्ञान लिया और थाने में आकर पुलिस को इन्फॉर्म किया जिसके आधार पर इसमें अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...

मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

मुख्य बिंदु: पालिका अध्यक्ष सना मामून ने की सफाई व्यवस्था...

Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

Srinagar, June 2: Chief Minister Omar Abdullah today received...