मोदी सरकार के 100 दिनों के जश्न को प्रियंका गाँधी ने ‘बर्बादी के जश्न’ की तरह कहा है
ग्लोबलटुडे, वेबडेस्क
राहेला अब्बास
देश के मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा है। देश अर्थव्यवस्था में सुस्ती और ऑटो सेक्टर की बिक्री में गिरावट को लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है।
प्रियंका ने आरोप लगाया है कि, ‘भाजपा सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन ऑटो सेक्टर, ट्रांसपोर्ट सेक्टर, माइनिंग सेक्टर को तो ये जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा। हर सेक्टर से एक के बाद एक प्लांट बंद होने और नौकरियाँ जाने की खबर आ रही हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस देश में आर्थिक मंदी की आहट को लेकर लगातार मोदी सरकार की आलोचना करती रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और खराब तरीके से लागू किए गए जीएसटी के कारण देश आर्थिक मंदी की ओर बढ़ रहा है। यहाँ तक कि जेल जाते समय पी चिदंबरम ने भी कहा कि मुझे देश की अर्थव्यवस्था की चिंता है।
ये भी रोचक हैं:-
- IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD
- दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
- आईआरजीसी का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और टैंकरों में लगी आग
- इराकी प्रधानमंत्री की ट्रंप को दो टूक: इराक की ज़मीन ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे
- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू: 5वीं तक हाइब्रिड कक्षाएं, ऑफिसों में 50% स्टाफ, पुरानी गाड़ियों पर रोक
