प्रेमी के प्यार में पागल थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने रात में ही कराया निकाह

Date:

प्रेमी के प्यार में पागल थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने कराया निकाह-फ़ोटोग्लोबलटुडे
प्रेमी के प्यार में पागल थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने कराया निकाह-फ़ोटोग्लोबलटुडे

रामपुर जिले की कोतवाली टांडा में परवान चढ़ा प्रेमी और प्रेमिका का प्रेम प्रसंग जिसके आगे परिवार और पुलिस भी मजबूर होकर रह गए। एक बार फिर प्यार ने दुनिया को अपने आगे झुकने के लिए मजबूर कर दिया। मुस्लिम रीति रिवाज से पुलिस की मौजूदगी में काजी साहब ने कराया निकाह और दोनों ने खाई साथ जीने और मरने की कस्मे और दुनिया को दिया सच्चे प्यार का संदेश

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]: पूरा मामला रामपुर की कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम सेंटा खेड़ा के मझरा सददावाला का है। जहाँ की प्रेमिका हिना और प्रेमी महबूब का प्रेम प्रसंग 1 अप्रैल 2017 से चल रहा था।
दोनों के बीच ये मोहब्बत हिना के पिता शफी अहमद को नागवारा लगी जिसका वह लगातार विरोध कर रहे थे। बेटी हिना को उसके प्रेमी से अलग करने के लिए पिता जी तरह-तरह के तरीके आजमाने लगे। यहाँ तक कि बेटी का घर से बाहर निकलना तो दूर की बात उसको किसी से ना मिलने का फरमान भी जारी कर दिया।
लेकिन प्यार में पागल हिना अपने प्रेमी महबूब के घर पहुँचकर दोनों के निकाह को लेकर ज़िद करने लगी पर किसी तरह गांव के लोगों के हिना को समझा बुझाकर घर भेज दिया। लेकिन प्यार में पागल सब कुछ भूली बैठी हिना एक बार फिर अपने प्रेमी के घर पहुँच गई और शादी कराने को ज़िद पर अड़ गई।

थाने में निकाह पढ़ाते क़ाज़ी -फ़ोटो ग्लोबलटुडे
थाने में निकाह पढ़ाते क़ाज़ी -फ़ोटो ग्लोबलटुडे

परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर भी जब हिना नहीं मानी तब परिजनों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कोतवाली टांडा प्रभारी के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली प्रभारी ने दोनों के परिजनों को बुलाकर दोनों के निकाह की बात रखी जिस पर हिना के परिजनों ने उससे शादी के बाद किसी भी प्रकार का संबंध ना रखने की बात कह डाली।
देर रात तक चली बात पर दोनों पक्षों को बैठा कर यह फैसला किया गया कि इन दोनों का निकाह करा दिया जाए। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों की ओर से फैसला नामा दिया गया और देर रात गांव के क़ाज़ी ने दोनों का निकाह कराकर प्रेमी और प्रेमिका को एक बंधन में बांध दिया। जिसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के चेहरे खुशी से खिल उठे।

ये भी रोचक हैं-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...