Globaltoday.in |सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर(Rampur) में दो दोस्तों की हत्या की अनसुलझी गुत्थी को रामपुर पुलिस ने 5 दिन में सुलझा लिया है, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि मृतक हरवंश का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था. युवती का विवाह हो जाने के बाद भी हरवंश उसका पीछा नहीं छोड़ता था जिसको लेकर युवती के परिजनों ने धोखे से हरवंश को बुलाकर उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और साथ ही उसके साथ जगतपाल को कुएं में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हरवंश की मौत गला घुटने और जगतपाल की मौत पानी में डूबने से हुई है. इस संबंध में पुलिस अभी और छानबीन कर रही है. फिलहाल हत्या में शामिल चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मृतक हरवंश और जगतपाल रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में रहते थे, जहां गांव की ही एक युवती से हरवंश का प्रेम प्रसंग था. युवती की शादी के बाद भी हरवंश उसका पीछा नहीं छोड़ता था जिसको लेकर युवती के घरवालों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की और धमकाया भी था लेकिन जब इसके बाद भी हरवंश नहीं माना तो युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को गांव के पास के ही एक कुएं में डाल दिया। घटना के दौरान हरवंश के साथ उसका दोस्त जगतपाल भी साथ था इसीलिए उसको भी कुएं में फेंक कर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना के बाद मृतक हरवंश के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए युवती के परिजनों में चार लोगों को नामजद किया जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह(Arun Kumar Singh) रामपुर ने बताया 25 जनवरी कि रात से पटवाई थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव से दो युवक हरवंश और जगत गायब थे 26 तारीख को गांव की लड़की ने कुएं के पास कपड़े देखें तो उसने सूचना दी जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और कुँए से दोनों की लाश बरामद हुई दोनों मर चुके थे उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक हरवंश के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में चार लोगों को नामजद किया गया था और हत्या की वजह बताई गई थी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग बताया गया था जिसकी शादी होने के बावजूद भी मृतक उसका पीछा करता था जिसके प्रतिशोध में यह हत्या की गई। चारों अभियुक्तों को पटवाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है इस मामले में और लोगों के शामिल होने की संभावना लगाई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हरवंश की मौत गला घुटने से जगतपाल की पानी में डूबने से हुई है।
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख
