Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने देवर से प्रेमप्रसंग के चलते अपने पति की देवर के साथ मिलकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज में उस समय सनसनी मच गई थी जब 5 फरवरी को ओमकार का शव खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने जब प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू की तो बड़े-बड़े खुलासे हुए।
पत्नी का था प्रेमी से अवैध संबंध
पुलिस ने सर्विलांस की टीम की मदद से मृतक की पत्नी के पास मौजूद मोबाइल नंबर को खंगाला तो मृतक की पत्नी की बातचीत की उसके ममेरे भाई से पुष्टि हुई। जब कड़ाई से महिला की पत्नी और देवर से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि मृतक की प्रेमप्रसंग के चलते उसकी पत्नी और ममेरे भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी।
गला घोंटकर की हत्या
मृतक की पत्नी भूरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना के दिन उसने अपने पति को भागवत कथा से बहाना बनाकर खेत पर बुलाया था और अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि उसने हत्या के वक्त अपने पति के हाथ पकड़ रखे थे जबकि उसके देवर ने उसके पति की गला घोंटकर हत्या की थी। इतना ही नहीं हत्या की पुष्टि के लिए उसका देवर एक बार मृतक के शरीर पर भी बैठा था।
एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में 5 फरवरी को एक शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह दम घुटने से सामने आई थी। उस समय मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि मृतक गांव में चल रही कथा सुनने गया था।
पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी के अपने पति के ममेरे भाई से प्रेमप्रसंग थे। जिसके चलते दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के संबंधों ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मीरगंज की घटना ने एकबार फिर पुरानी कहावत को सही साबित कर दिया है कि प्यार अंधा होता है। यही वजह रही ओमकार की पत्नी ने अपने पति के साथ गुजारे 15 साल प्यार के चक्कर में पल भर में भुला दिए और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

