शत्रु संपत्ति मामले में अब्दुल्ला आज़म को मिली ज़मानत

Date:

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

लंबे समय से सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आज़म खान के लिए राहत की खबर है।

आज़म खान के बेटे और रामपुर की तहसील स्वार से विधायक रहे अब्दुल्ला आज़म खान को रामपुर के एमपी एमएलए (MP-MLA) विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। उन्हें यह ज़मानत शत्रु संपत्ति के मामले में चल रहे मुकदमे में मिली है। 

आज अदालत में शत्रु संपत्ति के मामले पर काफी देर बहस चली जिसके बाद अब्दुल्लाह आज़म को जमानत मिली।

अब्दुल्लाह आज़म के वकील ज़ुबैर अहमद ने ग्लोबलटुडे को बताया कि आज अब्दुल्लाह आज़म खान को 312/ 2019 के क्राइम नंबर पर हॉनरेबल स्पेशल जज एमपी एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रेगुलर बैल के दी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...

फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

मैनपुरी(सिराज हुसैन): दीपावली के मद्देनजर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन...