Globaltoday.in|बरेली | गुलरेज़ खान
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के गांव पंडरी खालसा में उस समय हड़कम्प मच गया जब पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने शराब के नशे में दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। वहीं यह घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई।
पीड़ित परिवार के अनुसार 6 अक्टूबर को उसके पड़ोस में रहने वाले अंशु गंगवार, नरेंद्र गंगवार और सुनील गंगवार ने उनके बेटे अनुज कुमार को घेर लिया और बाद में उसके घर पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने हथियार दिखाते हुए जान से मारने की भी धमकी दी।
पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि दबंग लोग इतने नशे में थे कि वह नशे की हालत में अपने अवैध हथियार भी उनके घर पर छोड़कर फ़रार हो गए।
पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
