मुंबई फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री सना खान ने मौलवी मुफ्ती अनस से शादी कर ली है।
हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) ने शोबिज़ को अलविदा कहकर अपने प्रशंसकों को यह कहते हुए आश्चर्यचकित कर दिया था कि वह अपने जीवन का बाकी वक़्त इस्लामिक सिद्धांतों का पालन करते हुए बिताएंगी।
पूर्व अभिनेत्री ने अब भारतीय धार्मिक विद्वान मुफ्ती अनस के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं और इसे लेकर वह बहुत खुश हैं।
सना खान की शादी कल गुजरात के शहर सूरत में हुई और इसमें उनके माता-पिता और करीबी दोस्त शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर सना खान की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने ने शादी के समय एक सफेद फ्रॉक पहनी हुई है और उनके पति मुफ्ती अनस ने भी सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है।
ग़ौरतलब है कि अभिनेत्री सना खान ने रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 6 से शोहरत हासिल हुई जबकि उन्होंने ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’ और ‘वजाह’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है।
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई
- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र
- खराब पैचवर्क पर सख्त हुए मंत्री जयवीर सिंह: जांच में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सड़कों की गुणवत्ता का होगा तकनीकी परीक्षण
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग
