अजीमनगर थाना क्षेत्र में आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा एक प्रेमी पकड़ा गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया। मोहल्ले वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की। दिन निकलने पर आरोपी युवक को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों ने उनका आपसी समझौता करा दिया। रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर का दामाद बन गया।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का है जहां की प्रेमिका का घर है। तहसील स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी प्रेम सिंह का मेहंदी नगर सुमाली की लक्ष्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। युवक बीती रात भी करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए।
प्रेमिका के घर वालों ने खामोशी के साथ माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए।
इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” कल मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी थानों पर स्कूली बच्चियों को थानेदार के रूप में नियुक्त किया गया था। थाना अजीम नगर में उसी दौरान एक महिला की तरफ से शिकायत आई जिसमें उसने अपने प्रेमी के बारे में शिकायत की। तत्काल लड़के को थाने बुलाया गया लड़के के परिवार के लोग भी आए आपस में लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोगों ने बातचीत कर दोनों की शादी का फैसला किया। थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के एक छोटे से मंदिर में उन्होंने विवाह कर लिया।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
